ज्योतिष से जानें किस दिन क्या करें, क्या न करें?
ज्योतिष शास्त्र में मानव द्वारा किए जाने वाले हर कार्य केे लिए दिन निश्चित किया गया। धार्मिक ग्रंथ व शास्त्रों की मानें तो इसमें उल्लेख मिलता है कि अगर कोई भी शुभ कार्य आदि दिनों के हिसाब से किया जाता है तो उस कार्य के सफल होने की संभावना अधिक रहती है। तो वहीं कार्य से लाभ प्राप्ति के भी आसार होते हैं। तो आइए जानते हैं सोमवार से लेकर रविवार के बारे में कि किस दिन कौन सा काम करना चाहिए। सोमवार ====== इस दिन का स्वामी ग्रह सौम्य चंद्रमा है। विवाह, नामकरण, गृह-निर्माण, विद्यालय में प्रवेश के लिए यह वार शुभ है। इस दिन जन्म लेने वाले बच्चे सज्जन होते हैं। अगर इस दिन दक्षिण की दिशा में यात्रा की जाए तो निश्चित रूप से सफलता मिलती है। मंगलवार ======= इस दिन का स्वामी ग्रह सेनापति मंगल है। यह शुभ-अशुभ के मिले-जुले प्रभावों वाला दिन है। यह दिन किसी काम के लिए शुभ है तो कुछ कामों के लिए अशुभ। मकान की खरीद-बिक्री करना, वस्त्र खरीदना, सिलवाना ठीक नहीं। इस दिन जन्म लेने वाले जातक क्रोधी स्वभाव के होते हैं। पूर्व व दक्षिण दोनों ही दिशाओं में यात्रा में कोई कठिनाई नहीं आती। बुधवार ====== इस दिन क...