सपने में दुल्हन देखने के क्या होते हैं शुभ-अशुभ संकेत?
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, मनुष्य जो भी सपने देखता है, वह आने वाले भविष्य में होने वाली घटना के बारे में संकेत देता है, जिसके कारण मनुष्य को उस अनहोनी से सचेत होने का मौका मिल जाता है। सपने हमें एक अलग ही दुनिया में ले जाते हैं। जब हम अपने असली व्यक्तित्व को छोड़कर सपनों की दुनिया में जाते हैं, तो उसे स्वप्न लोक कहा जाता है। हम सभी लोगों को अलग-अलग सपने आते हैं। कुछ लोगों के सपने अच्छे होते हैं तो कुछ लोगों के सपने बुरे होते हैं। सपनों पर किसी का वश नहीं होता। स्वप्न शास्त्र की मानें तो आने वाले हर एक सपने का कुछ ना कुछ अर्थ निकलता है। माना जाता है कि सपने हमारे भविष्य में होने वाली घटनाओं की तरफ हमे संकेत करते हैं। यदि आपको सपने में दुल्हन दिखती है तो इस सपने का क्या अर्थ हो सकता है। दुल्हन देखना =========== यदि आप लड़के हैं और अभी तक आपकी शादी नहीं हुई है और ऐसे में आपको यदि दुल्हन सपने में देखने को मिलती है तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना इस बात की ओर संकेत करता है कि आपके आने वाले जीवन में आपको खुशियां मिलने वाली हैं। यदि आप व्यापारी हैं तो आपको व्यापार में तरक्की मिलेगी और यदि ...